a personal post … celebrating the 12th of August !!
he’ll join a good job
and will wear a crisp shirt
would crib about his boss
and probably work like a mule
at university he would mug
and with girls he’ll flirt
crack puns with lads of age
and over girls he’ll drool
at home he’ll be a brat
and be greedy for dessert
his Mom will set them a lot
he’ll surely break every rule
there’ll great days in his life
but one thing I’ll assert
that none could be as great as
my son’s first day at school …
एक पुरानी किताब पर
वक़्त की धूल ने
जमा दिए थे कई परतों में पल
हाथ से झाड़ी तो
भर गया कमरा यादों से
एक एक याद को
कल किया इकठ्ठा मैंने
एक छोटी से मीठी सी याद
जब संग बैठे दिन धूप रात बारिश
करते इधर उधर की गप्प
तो एक थी
अपनी बेबात की हंसी
एक याद पे तो लिखे थे
तुमसे हुई झड़प के किस्से
एक याद आंसू बहा रही थी
तुम से जुदाई के दिन पर
एक याद ने फिर दिखाया
तुम्हारा कन्धा
जिस पे रोया था मैं रात भर
एक याद पर पड़ गयी थी
तुम्हारे माथे की वोह शिकन
जो सुलझाई थी कभी मैंने
सब यादों को रख चला हूँ मैं
अपने अलमारी में
फिर भी
लगतीं हैं कुछ कम
चलो एक बार फिर
मिलें हम
और बनाएं कुछ नयी नवेली यादें
मेरी अलमारी अभी भी
कुछ खाली खाली सी है